Sunday, May 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

सिंथेटिक खेल मैदान अणु में होगी जिला ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता : पंकज

-
रजनीश शर्मा | | May 06, 2024 05:17 PM
हमीरपुर,

हमीरपुर जिला ऐथलेटिक्स संघ की वार्षिक प्रतियोगिता 10 व 11 मई को सिंथेटिक् खेल मैदान अणु में आयोजित की जाएगी। संघ की बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष पंकज भारतीय ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन में आयोजित की जाएगी। 10 मई को अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20 व पुरूष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता रहेगी।
11 मई को अंडर 8 अंडर 10 व अंडर 12 समूह में बालक व बालिकाओं दोनों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता के आधार पर जून माह में होने वाली प्रदेष स्तरीय प्रतियोगिता व नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए भी खिलाडियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 9 मई तय की गई है। इसके बाद किसी खिलाडी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। कोई भी खिलाडी इस प्रतियोगिता में नंगें पांव नहीं दौडेंगा।                        

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडी 30मी, 40मी, 50मी, 60मी, 100मी, 200मी, 400मी, 600मी, 800मी, 1500मी, 2000मी, 3000मी, 5000मी, लंबी कूद, गोला फेंक, 4 गुना 100 मी मिक्स रिले रेस में भाग लेंगे। खिलाडी अपने साथ अपनी आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कापी लेकर आएगें।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए खिलाडी, कलब या फिर स्कूल महासचिव संदीप डडवाल पफोन नं 9418057867 या पिफर संगठन सचिव विजय राणा से फोन नंबर 9418060134 पर संपर्क कर सकते है। बैठक में परशुराम अवार्डी पुष्पा ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय अतुल, महासचिव संदीप डडवाल, कोषध्यक्ष विजय राणा, सचिव अनिल शर्मा, सुनील धीमान, करण डोगरा, सूरज ठाकुर उपस्थित रहे।
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
पीएम श्री विद्यालय आनी में शिवानी हेड गर्ल तथा नीरज हेड बॉय निर्वाचित  दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री भाजपा की रैलीयां फ्लॉप शो, जनता को नहीं लुभा पा रहे BJP के जुमले:  संजय अवस्थी भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक ने सोलन ज़िला में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल  अर्की बाज़ार में जागरूकता रैली निकाल मतदान करने की अपील मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील देश का लोकतंत्र मजबूत करेगा इंडिया गठबंधन: नरेश चौहान स्वीप टीम द्वारा चुवाड़ी चौगान में चुनावी मेले का किया आयोजन
-
-
Total Visitor : 1,65,21,068
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy